उत्तर प्रदेश : पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा को लेकर हापुड़ में हिन्दू संगठन का प्रदर्शन, राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग

Hapur News : पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून को लेकर हुई हिंसा के विरोध में हापुड़ में शनिवार को हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। इस दौरान महिलाएं भी मौजूद रही।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष सुधीर चोटी ने जानकारी देते हुए बताया कि बंगाल में 11 अप्रैल से शुरू हुई हिंसा अब पूरे राज्य में फैल चुकी है। इस हिंसा में सैकड़ों हिंदू परिवारों के घर और दुकानें जला दी गई है। इस हिंसा को लेकर कई नागरिकों की हत्या की गई और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया। सैकड़ो परिवारों को अपना घर छोड़ना पड़ा।इसी को लेकर शनिवार को प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम इला प्रकाश को सौंपे ज्ञापन में कहा कि राज्य सरकार मूकदर्शक बनी रही। कई जगहों पर दंगाइयों को अप्रत्यक्ष संरक्षण भी मिला।

हिंसा की जांच कराने की मांग

उन्होंने ज्ञापन सौंपते हुए राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है। साथ ही हिंसा की जांच एनआईए से कराने और दोषियों को सजा दिलाने की मांग की गई है।ज्ञापन में कानून व्यवस्था को केंद्रीय बलों के हवाले करने की मांग भी की गई है। इसके अलावा बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें बाहर निकालने और भारत-बांग्लादेश सीमा पर तारबंदी का काम जल्द शुरू करने की मांग की गई है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img