Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

नई दिल्ली/ला कैवेलरी: शक्ति-8 : ड्रोन से लेकर डिसीजन तक भारत-फ्रांस की साझा तैयारी

नई दिल्ली/ला कैवेलरी: शक्ति-8 : ड्रोन से लेकर डिसीजन तक भारत-फ्रांस की साझा तैयारी
नई दिल्ली/ला कैवेलरी: -फ्रांस में हाईटेक हथियारों के प्रदर्शन के साथ अत्याधुनिक तकनीकों का लाइव डेमो

नई दिल्ली/ला कैवेलरी, 23 जून : भारत और फ्रांस की सेनाओं का आठवां संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘शक्ति-8’ सोमवार को दक्षिणी फ्रांस के ला कैवेलरी स्थित कैंप लारजैक में जारी रहा। इस अभ्यास में दोनों सेनाएं जहां अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रही हैं। वहीं तालमेल के जरिये रणनीतिक सहयोग, तकनीकी समन्वय और ऑपरेशनल इंटरऑपरेबिलिटी को भी मजबूत बना रही हैं।

भारतीय सेना की ओर से जम्मू-कश्मीर राइफल्स की एक बटालियन इस अभ्यास का नेतृत्व कर रही है, जबकि फ्रांसीसी सेना की 13वीं फॉरेन लीजन हाफ-ब्रिगेड इसमें भाग ले रही है। दोनों सेनाएं उप-पारंपरिक अभियानों के तहत कॉम्बैट शूटिंग, बाधा-पार अभ्यास, संयुक्त योजना, और उन्नत प्रशिक्षण जैसे विविध अभियानों में लगी हुई हैं। अभ्यास के दौरान दोनों देशों की सेनाओं ने अपनी नवीनतम पीढ़ी के हथियारों का प्रदर्शन किया।

इस दौरान सैनिकों ने इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर और काउंटर-मानवरहित हवाई प्रणाली तकनीकों पर भी संयुक्त प्रशिक्षण लिया। ड्रोन जैसे आधुनिक खतरों से निपटने के लिए अत्याधुनिक प्रणालियों के लाइव डेमो के जरिए दोनों सेनाओं ने भविष्य की चुनौतियों से निपटने की तैयारियों को और पुख्ता किया। संयुक्त योजना प्रक्रिया के तहत मिलिट्री डिसीजन-मेकिंग प्रोसेस जैसे अभ्यासों से दोनों सेनाओं को ऑपरेशनल समन्वय बेहतर बनाने में मदद मिली।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें