उत्तर प्रदेश, नोएडा: बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक टैक्सी सवार की मौत, चालक घायल

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा।नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर सेक्टर-150 कट के समीप सोमवार की सुबह ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रैपीडो बाइक टैक्सी में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक घायल हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। नॉलेज पार्क थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मूलरूप से दिल्ली के वेस्ट विनोद नगर का रहने वाला 32 वर्षीय प्रयागदत्त शर्मा ग्रेटर नोएडा टेक जोन-4 स्थित एक कंपनी में नौकरी करता था। प्रयागदत्त शर्मा ने सोमवार की सुबह दिल्ली से कंपनी आने के लिए नोएडा बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन से रैपीडो बाइक बुक की।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर सेक्टर-150 कट के समीप सामने से आ रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रैपीडो बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में प्रयागदत्त शर्मा की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक प्रदीप घायल हो गया। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक को हिरासत में लिया गया है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ट्रैक्टर पर नहीं थी नंबर प्लेट ईंटों से भरी जिस ट्रैक्टर-ट्रॉली से हादसा हुआ, उस पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी। आरोपी चालक बिना नंबर ट्रैक्टर को दौड़ा रहा था। ट्रैक्टर चालकों में पुलिस और परिवहन विभाग का कोई खौफ नहीं है। वे खुलेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img