प्रतिबंधित पशु का कटा सिर मिलने पर हंगामा

अमर सैनी

नोएडा। जारचा थाना क्षेत्र के वीरपुरा गांव के जंगल में प्रतिबंधित पशु का कटा सिर मिलने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीण एकत्र होकर थाने पहुंचे और हंगामा किया। बुधवार सुबह वीरपुर गांव के ग्रामीण खेतों में काम करने जा रहे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव के श्मशान घाट के पास प्रतिबंधित पशु का कटा सिर पड़ा देखा। इसके बाद घटना की सूचना तुरंत गांव में दी गई। बुधवार सुबह ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्र होकर जारचा थाने पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आए दिन गोकशी की घटनाएं हो रही हैं। एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img