Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Delhi: दिल्ली में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों की पहचान के लिए अभियान तेज

Delhi: दिल्ली में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों की पहचान के लिए अभियान तेज

दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। बीजेपी सरकार बनने के बाद इस मुद्दे को प्राथमिकता दी गई है और केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों के तहत दिल्ली पुलिस सक्रिय रूप से सत्यापन अभियान चला रही है। ताजा कार्रवाई के तहत दिल्ली पुलिस ने पश्चिमी दिल्ली में दो बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है, जो वीजा की अवधि समाप्त होने के बावजूद अवैध रूप से रह रहे थे। दिल्ली पुलिस के डीसीपी देवेश महला ने इस अभियान पर बयान देते हुए कहा कि यह ऑपरेशन केंद्रीय गृह मंत्री और उपराज्यपाल के आदेश के तहत चलाया जा रहा है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान अवैध प्रवासियों का मुद्दा प्रमुख रहा था और अब सरकार इस दिशा में सख्त कदम उठा रही है। पुलिस लगातार संदिग्ध इलाकों में जांच अभियान चला रही है ताकि गैरकानूनी रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान की जा सके और उचित कार्रवाई की जा सके। इस अभियान के तहत दिल्ली पुलिस विशेष टीमों का गठन कर रही है और विभिन्न इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अवैध प्रवासियों की पहचान होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें वापस भेजने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें