उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: रैपिड रेल ने एक साल में 50 लाख लोगों को उनकी मंजिल तक पहुंचाया

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। साहिबाबाद और मेरठ साउथ के बीच दौड़ रही नमो भारत ट्रेन अब 50 लाख से अधिक यात्रियों को उनकी मंजिल पर पहुंचा चुकी है। मेरठ से कनेक्ट होने के बाद से नमो भारत ट्रेन में यात्रियों की संख्या बढी है। साहिबाबाद और न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन के बीच ट्रायल रन अंतिम चरण में हैं। ट्रायल रन पूरे होते ही नमो भारत ट्रेन दिल्ली से भी कनेक्ट हो जाएगी, उस स्थिति में यात्रियों की संख्या में काफी इजाफा होने की उम्मीद है। दरअसल न्यू अशोक नगर तक नमो भारत ट्रैक के ऑपरेशनल होने से दिल्ली के साथ ही नोएडा के लिए भी सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी, जा‌हिर तौर पर उस स्थिति में हाईस्पीड ट्रेन में फुट फॉल बढेगा।
रक्षा बंधन के मौके पर एक दिन में 34000 यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने रिकॉर्ड बनाने वाली नमो भारत ट्रेन महज 30 मिनट में साहिबाबाद से मेरठ साउथ तक का सफर पूरा करती है। हवा से बातें करने वाली यह ट्रेप दिल्ली के न्यू अशोक नगर और मेरठ साउथ के बीच का सफर केवल 40 मिनट में पूरा करेगी। इतने कम समय में 54 किमी की दूरी करना यात्रियों के लिए सुखद, सुरक्षित और सहज विकल्प या‌त्रियों को आकर्षित करने वाला है। न्यू अशोक नगर के बाद नमो भारत ट्रेन का अगला पड़ा दिल्ली का सराय काले खां स्टेशन होगा। बता दें कि जून, 2025 तक एनसीआरटीसी का लक्ष्य दिल्ली- गाजियाबाद मेरठ को कंपलीट करने का है।

20 अक्टूबर, 2023 को पीएम ने की थी शुरूआत
दिल्ली- गाजियाबाद- मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन के परिचालन की शुरूआत 20 अक्टूबर को पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों हुई थी। 21 अक्टूबर, 2023 से देश के सबसे फास्ट ट्रैक पर नमो भारत ट्रेन निरंतर अपनी सेवाओं के जरिए यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचा रही है। पहले चरण में नमो भारत ट्रेन का परिचालन के साहिबाबाद और दुहाई के बीच केवल 15 ‌किमी के ट्रैक पर हुआ था। अगले पड़ाव में मोदीनगर और फिर मेरठ साउथ तक परिचालन शुरू होने के बाद फिलहाल आरआरटीएस का 42 किमी का सफर आसान बनाने का काम कर रही है, जल्द ही साहिबाबाद से आगे बढ़ते हुए न्यू अशोक नगर तक परिचालन शुरू होने पर यह सफर 54 किमी का हो जाएगा।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img