भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस ने निकाला बाबा साहेब अंबेडकर सम्मान मार्च

भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस ने निकाला बाबा साहेब अंबेडकर सम्मान मार्च

देश सहन नहीं करेगा संविधान और बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान- हुड्डा

 

रोहतक, 24 दिसंबरः पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में आज कांग्रेस ने बाबा साहेब अंबेडकर सम्मान मार्च निकला। मार्च में विधायक भारत भूषण बतरा, शकुंतला खटक, बलराम सिंह दांगी और पूर्व विधायक संतकुमार के साथ कई वरिष्ठ नेता व हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेसजनों ने पार्टी भवन से लेकर अंबेडकर चौक तक हाथों में बाबा साहेब की तस्वीर लेकर मार्च निकाला और डीसी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

इस मौके पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बीजेपी सरकार और उसके नेता लगातार देश के संविधान और संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर का अपमान कर रहे हैं। देश उनका अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। देश का नागरिक होने के साथ उनका संविधान के संग एक निजी व पारिवारिक लगाव भी है। क्योंकि यह उनके लिए गर्व की बात है कि संविधान पर बाबा साहेब अंबेडकर के साथ उनके पिता रणबीर सिंह हुड्डा के भी हस्ताक्षर हैं। बाबा साहेब के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने इस संविधान को बनाया व देश को समर्पित किया। इसलिए कांग्रेस कभी भी इनके सम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी।

इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पूरे देश में बीजेपी के मंसूबों के खिलाफ संसद से लेकर सड़क तक अपनी आवाज को बुलंद करेगी। यही वजह है कि संसद में बीजेपी का संविधान व अंबेडकर विरोधी चेहरा उजागर होने के बाद कांग्रेस ने सड़कों पर उतरने का फैसला लिया है।

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने मणिपुर के इंफाल में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए किलोई गांव के सुनील को श्रद्धांजलि दी। पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया गया। हुड्डा ने शहीद को नमन किया और परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img