बिल्डर की मनमानी के खिलाफ ओमेक्स मॉल के बाहर किया प्रदर्शन

अमर सैनी

नोएडा। बीटा टू थाना क्षेत्र के ओमेक्स मॉल के बाहर रविवार को धरना प्रदर्शन किया। निवेशकों का आरोप है कि बिल्डर मनमानी कर रहा है। बिल्डर उनकी मांगों को सुनने को तैयार नहीं है। आखिर उनकी समस्याओं का समाधान कैसे होगा। निवेशकों ने बिल्डर के खिलाफ बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।
ओमेक्स मॉल के बाहर रविवार को भारी संख्या में मॉल में निवेश करने वाले धरना प्रदर्शन करने पहुंचे हैं। निवेशक का आरोप है कि अपनी जिंदगी भर की कमाई लगाकर लोगों ने निवेश किया, लेकिन अब बिल्डर के पजेशन न देने से वो लोग परेशान हैं। निवेशकों ने बताया कि वो अपनी तीन मांगों के साथ प्रदर्शन करने बैठे हैं। मांग पूरी न होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा। निवेशकों का कहना है कहा कि हम किसी और की नहीं बल्कि अपनी ही जमीन पर धरना कर रहे हैं। निवेशकों का उद्देश्य प्रशासन को परेशान और व्यवस्था को छति पहुंचाना नहीं है। लेकिन वो बिल्डर के वादों से परेशान होकर प्रदर्शन करने पहुंचे हैं। उनकी तीन मांगे हैं कि जिसमें पहली है कि एआर दिया जाए और लीज कंफर्म हो। दूसरी मांग है कि फिजिकल पोजिशन की बात की जाए। जिसके नाम रजिस्ट्री है, उसके हिसाब से बात की जाए। वहीं, तीसरी मांग है कि अगर ये नहीं हो सकता है तो मौजूदा रेट के हिसाब से रकम वापस की जाए।

प्रशासन से की इंसाफ की मांग
निवेशकों नेकहा कि यहां भारी संख्या में बुजुर्ग भी शामिल है, जिनकी उम्र धरना प्रदर्शन की नहीं है। तमाम महिलाओं को भी घर छोड़कर शामिल होना पड़ा है। कई लोग निवेश के बाद भी बच्चों की फीस तक अदा नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में प्रशासन से लेकर उच्च अधिकारियों तक, सभी से इंसाफ की मांग है।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img