Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Greater noida: जिलाधिकारी ने किया बूथों का निरीक्षण, विशेष पुनरीक्षण अभियान में तेजी

Greater noida: जिलाधिकारी ने किया बूथों का निरीक्षण, विशेष पुनरीक्षण अभियान में तेजी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को और अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने गति तेज कर दी है। गुरुवार को जनपद के लगभग सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) और बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित हुईं, जिनमें मतदाता सूची से जुड़े सभी संवेदनशील बिंदुओं पर गहराई से चर्चा की गई। प्रशासन का मुख्य लक्ष्य मतदाता सूची को पूरी तरह सही, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है।

बैठकों में विशेष रूप से मृतक मतदाताओं, अनुपलब्ध अथवा अनट्रेसेबल मतदाताओं, स्थायी रूप से स्थानांतरित हो चुके लोगों और डुप्लीकेट प्रविष्टियों की पहचान एवं सत्यापन पर जोर दिया गया। बीएलओ की ओर से इन श्रेणियों से संबंधित प्रारंभिक सूचियां बीएलए को उपलब्ध कराई गईं ताकि वे तुरंत फील्ड में जाकर सत्यापन कर सकें। प्रशासन का मानना है कि बीएलओ और बीएलए की संयुक्त कार्यप्रणाली से मतदाता सूची की शुद्धता में तेजी से सुधार होगा।

इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी मेधा रूपम ने शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज, सूरजपुर स्थित मतदान बूथ का निरीक्षण कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीएलओ, बीएलए और स्थानीय निवासियों से बातचीत करते हुए कहा कि मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है, और इस जिम्मेदारी को निभाने में बूथ स्तर की टीम की भूमिका बेहद अहम है। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से छूटने न पाए और किसी भी अपात्र नाम को तुरंत चिन्हित कर हटाया जाए।

जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि पुनरीक्षण अभियान जिले में सुचारू और समयबद्ध तरीके से चले, इसके लिए प्रशासन लगातार निरीक्षण करेगा और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त संसाधन भी उपलब्ध कराएगा। स्थानीय लोगों से भी अपील की गई कि वे अपने दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराकर मतदाता सूची के अद्यतन में सहयोग करें।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें