कंपनी निदेशक पर श्रमिकों के 30 लाख रुपये हड़पने का आरोप

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा सेक्टर-63 स्थित एक कंपनी के निदेशक पर गाजियाबाद की एक कंपनी से मैनपावर की सप्लाई लेने और श्रमिकों का 30 लाख रुपये वेतन न देने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी कंपनी के निदेशक द्वारा दिया गया 20 लाख रुपये का चेक बैंक में बाउंस हो गया था। सेक्टर-63 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संतोष कुमार ने पुलिस को बताया कि एमएस मैन पावर ग्रुप के नाम से एक कंपनी है। कंपनी का कार्यालय गाजियाबाद जिले के पुराने बस अड्डे के पास एक मार्केट में है। वह कंपनी में निदेशक हैं। उनकी कंपनी निजी क्षेत्र की कंपनियों को मैनपावर सप्लाई करती है। इसी क्रम में उनकी मुलाकात सेक्टर-63 स्थित आरव इंटरनेशनल के निदेशक सौरभ शर्मा से हुई। 31 जनवरी 2024 को मैनपावर सप्लाई का काम शुरू हुआ। कई महीने तक मैनपावर लेने के बाद आरव इंटरनेशनल पर श्रमिकों का 33 लाख 65 हजार 941 रुपये वेतन बकाया हो गया। इसमें से दो किस्तों में 4 लाख रुपये जमा करा दिए गए। इसके बाद भी 29 लाख 65 हजार 941 रुपये अभी भी बकाया है। आरोप है कि सौरभ शर्मा लगातार झूठे आश्वासन देता रहा। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसकी कंपनी ने कार्यरत श्रमिकों का वेतन देने के लिए 20 लाख रुपये का लोन लिया है। उसका ब्याज भी बैंकों को देना है। आरोप है कि कुछ समय पहले आरोपी ने उसे 20 लाख रुपये का चेक दिया था। जब चेक बैंक में लगाया तो खाते में पर्याप्त धनराशि न होने के कारण बाउंस हो गया। पीड़ित का कहना है कि बैंक लोन के कारण उसका कारोबार चौपट हो गया है। डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img