सुपरटेक बिल्डर को झटका, 25 हजार निवासियों को राहत

अमर सैनी
नोएडा।सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक केपटाउन सोसायटी के निवासियों के लिए एक बड़ी खबर है। नैशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है, जिसमें बिल्डर को सोसायटी का प्रबंधन अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन को सौंपने का आदेश दिया गया है।

एओए अध्यक्ष अरुण शर्मा ने बताया कि यह लंबे समय से चल रहे विवाद का अंत है। उन्होंने कहा कि 2020 में हाईकोर्ट के आदेश पर एओए का गठन किया गया था, लेकिन बिल्डर ने सोसायटी का प्रबंधन सौंपने में टालमटोल की। इसके बाद एओए ने 2023 में एनसीएलएटी में याचिका दायर की थी। सुपरटेक केपटाउन सोसायटी में लगभग पांच हजार फ्लैट हैं, जहां करीब 25 हजार लोग रहते हैं। निवासियों का आरोप है कि बिल्डर द्वारा अधिक मेंटेनेंस चार्ज वसूला जा रहा था और सोसायटी की उचित देखभाल नहीं की जा रही थी। इसी बीच कंपनी कॉरपोरेट इनसॉल्वेंसी रेजोल्यूशन प्रोसेस के अधीन हो गई, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। एनसीएलएटी ने अब इंसॉल्वेंसी रिजॉल्यूशन को निर्देश दिया है कि वह सोसायटी का प्रबंधन एओए को सौंपने की प्रक्रिया शुरू करे। अगली सुनवाई 21 अक्टूबर को निर्धारित की गई है।

पानी की किल्लत
निवासियों के सामने कई समस्याएं हैं। सोसायटी में पानी की आपूर्ति पर्याप्त नहीं है, जिसके कारण लोगों को कई बार बाहर से टैंकर मंगवाने पड़ते हैं। इसके अलावा, बेसमेंट में पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं है। एओए अध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि सोसायटी का प्रबंधन मिलते ही वे सभी आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि बिल्डर की ओर से बाकी रह गए कार्य भी पूरे कराए जाएंगे।

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Allahabad High Court Gangrape Acquittal: फतेहपुर के 43 साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी बरी, हाईकोर्ट ने दिया संदेह का लाभ

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से जुड़े करीब 43 वर्ष पुराने सामूहिक दुष्कर्म और बलवे के एक मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए तीनों जीवित आरोपियों को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। न्यायमूर्ति अब्...

Shiva Sharma Murder Case: मॉडल श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपियों को 24 अक्टूबर तक ट्रांजिट रिमांड, नागपुर से लखनऊ ला रही यूपी पुलिस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही मुख्य आरोपी मॉडल व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे, उसकी सगी बहन रश्मि दुबे और उनके निजी ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश के खिलाफ कानून का शिक...

Durga Visarjan Accident: पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बांध में डूबे 5 दोस्त, दो युवकों की दर्दनाक मौत और तीन को बचाया...

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से विजयदशमी पर्व के उल्लास के बीच एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक बांध में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करने गए पांच गहरे दोस्त अचानक गहरे ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img