पति ने पत्नी का गला दबाकर की हत्या

अमर सैनी

नोएडा। थाना सेक्टर -39 के सलारपुर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है। हत्या करने के बाद आरोपी पत्नी के शव को कमरे में बंद करके फरार हो गया। इस मामले की जानकारी पड़ोस में रहने वाले लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर महिला के शव को बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने सेक्टर-39 थाने में मुकदमा दर्ज करके आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

नोएडा के डीसीपी रामबदन सिंह ने बताया कि सेक्टर-39 थाना को एक सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया था कि सलारपुर गांव में किराए के कमरे में से बदबू आ रही है। इस मामले की जानकारी कमरे के बराबर में रहने वाले पड़ोसियों ने पुलिस को दी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब कमरे का दरवाजा खोला तो हैरान हो गई। पुलिस ने मौके पर देखा कि एक महिला के लाश जमीन पर पड़ी हुई है। पुलिस ने तत्काल फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। डीसीपी ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि महिला की गला दबा के हत्या की गई है। महिला की मौत के बाद पति फरार है। आशंका लगाई गई है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। इस वारदात को उसके पति ने ही अंजाम दिया। महिला के पति का नाम आनंद है और वह एक मिस्त्री का काम करता है। आरोपी छतरपुर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के तलाश के लिए टीम का गठन कर दिया है और तलाश शुरू कर दी है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img