Delhi Shelter Home: आशा किरण आश्रय गृह मामले पर मंत्री सौरभ भारद्वाज ने LG और केंद्र सरकार से किया सवाल

आशा किरण आश्रय गृह मामले पर मंत्री सौरभ भारद्वाज ने LG और केंद्र सरकार से किया सवाल

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

आशा किरण आश्रय गृह मामले पर दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, “…जो लोग उस आश्रय गृह में रखे जाते थे वो मानसिक तौर पर कमजोर थे… ऐसे मामलों में उनकी देखभाल बहुत जरूरी हो जाती है और देखभाल करने वाले के अंदर सेवा का भाव और संवेदनशीलता होना बहुत जरूरी है… आज हमारे विधायकों का एक समूह आशा किरण आश्रण गृह में गया लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया… मीडिया के दबाव में उन्हें अंदर जाने को मिला… दिल्ली में कई दिनों से बहस है कि अधिकारियों की ट्रांसफर और पोस्टिंग कौन करेगा?… जब ट्रांसफर और पोस्टिंग होती है तो सामान्यत: अच्छे अधिकारियों को अच्छे विभाग दिए जाते हैं लेकिन जिन पर भ्रष्ट होने का संदेह है उन्हें ऐसी पोस्टिंग दी जाती है जहां चोरी करने की आशंका कम हो… LG और केंद्र सरकार से मेरा सवाल है कि इस तरीके की संवेदनशील पोस्टिंग में राहुल अग्रवाल को जिम्मेदारी क्यों दी गई?… 2016 में राहुल अग्रवाल रिश्वत लेने के आरोप में धरे गए SDM हैं.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img