Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Delhi: बब्बर खालसा से जुड़े आतंकी आकाशदीप सिंह को दिल्ली पुलिस ने इंदौर से किया गिरफ्तार

Delhi: बब्बर खालसा से जुड़े आतंकी आकाशदीप सिंह को दिल्ली पुलिस ने इंदौर से किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से जुड़े संदिग्ध आतंकी आकाशदीप सिंह उर्फ बाज को मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अप्रैल 2025 में पंजाब के गुरदासपुर जिले के थाना किला लाल सिंह, बटाला में हुए ग्रेनेड हमले में शामिल था। पुलिस के मुताबिक वह हमले के बाद से फरार चल रहा था और छिपकर इंदौर में एक निर्माण स्थल पर क्रेन ऑपरेटर के रूप में काम कर रहा था।

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल डीसीपी अमित कौशिक के अनुसार, 7 अप्रैल को थाना किला लाल सिंह में हुए ग्रेनेड हमले की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर हैप्पी पचिया, मन्नू अगवान और गोपी नवांशहरिया जैसे बीकेआई से जुड़े आतंकियों ने ली थी। इसके साथ ही उन्होंने भविष्य में और हमलों की धमकी भी दी थी।

स्पेशल सेल की टीम को जानकारी मिली कि आरोपी गुजरात में छिपा हुआ है। महीनों की जांच के बाद जब पता चला कि वह अब मध्य प्रदेश में है, तो 21 जुलाई को इनपुट के आधार पर इंस्पेक्टर सतीश राणा और अशोक कुमार भड़ाना के नेतृत्व में टीम इंदौर पहुंची और 22 जुलाई को उसे गिरफ्तार कर दिल्ली ले आई।

आकाशदीप अमृतसर के थाना मेहता चौक चनानके गांव का निवासी है और वह 11वीं कक्षा तक पढ़ा है। गिरफ्तारी के बाद की गई पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह एक विदेशी संचालक के संपर्क में था, जो सोशल मीडिया एप्स के जरिए बब्बर खालसा इंटरनेशनल के लिए भारत में गतिविधियों को अंजाम दिलवा रहा था। वह इसी नेटवर्क का हिस्सा बनकर आतंकी गतिविधियों में संलिप्त हो गया था।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें