नोएडा प्राधिकरण नए भवन के लिए 29 करोड़ रुपये का टेंडर जारी

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के नए भवन को लेकर फिर बनाने की कवायद शुरू हो गई है। पिछले कुछ सालों से बंद काम को अब फिर से शुरू किया जाएगा। इस काम को कराने के लिए प्राधिकरण ने करीब 29 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है। भवन में कई खंभों व अन्य स्थानों पर मरम्मत की जरूरत है। इसे रेट्रो फिटिंग नाम दिया गया है। यह रकम इस भवन से जुड़े काम में ब्लैक लिस्टेड एजेंसी द्वारा जमा की गई सिक्योरिटी मनी से काटी जाएगी। उम्मीद है कि अगले महीने से काम शुरू हो जाएगा।
नोएडा प्राधिकरण के नए कार्यालय भवन का काम 2014 से चल रहा है। साल 2023 से पहले तीन-चार साल तक इसका काम बंद रहा। पिछले साल नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम के निरीक्षण में यह भवन कमजोर पाया गया था। इस पर आईआईटी से जांच कराई गई थी। जांच में करीब 200 खंभे कमजोर पाए गए थे। सैंपल रिपोर्ट के आधार पर नोएडा प्राधिकरण ने पूरी बिल्डिंग के इन कॉलम को चिह्नित कर उनकी मजबूती बढ़ाने का एस्टीमेट तैयार किया था। एस्टीमेट को परीक्षण के लिए आईआईटी भेजा गया था। वहां से मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू करने के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है।

प्रोजेक्ट की कुल लागत 303 करोड़ 92 लाख रुपये
गौरतलब है कि इससे पहले इसका निर्माण कर रही एजेंसी को नोएडा प्राधिकरण ने लापरवाही के आरोप में ब्लैक लिस्टेड कर दिया था। अधिकारियों का कहना है कि इस प्रोजेक्ट के लिए सिविल बजट 231 करोड़ 91 लाख रुपये तय किया गया था। सभी तरह के काम मिलाकर प्रोजेक्ट की कुल लागत 303 करोड़ 92 लाख रुपये है। काम के मुताबिक पिछली कंपनी को सिविल काम के लिए 116 करोड़ 5 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। अब नए अनुबंध के तहत नई एजेंसी इसका निर्माण कर रही है।

Hot this week

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

Topics

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और EPR पर वेबिनार आयोजित

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img