Sunday, 1 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : ‘यूपी की जनता 2027 में सपा की साइकिल पंचर कर सैफई भेज देगी’, अखिलेश यादव पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने साधा निशानाLucknow : महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्मLucknow : योगी सरकार में बदली कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की तस्वीर, बेटियों को मिल रहे शिक्षा और आत्मनिर्भरता के नए अवसरVaranasi : वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उपहार के लिए प्रधानमंत्री जी का दिल से धन्यवाद- मुख्यमंत्रीVaranasi : बुलेट ट्रेन से जुड़ेगी काशी नगरी, साढ़े तीन घंटे में पूरा होगा दिल्ली का सफर- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णवVaranasi : पहले ‘आश्वासन पर आश्वासन’ मिलता था, अब ‘सौगात पर सौगात’ मिलती है- मुख्यमंत्रीBulandshahar : बुलंदशहर में कांग्रेस ने सरदार पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलिBulandshahar : बुलंदशहर में अपना दल एस कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

परिजन बोले- प्रबंधन ने जबरन एसटीपी वाटर टैंक में उतारा, खतरनाक केमिकल ने सुलाया मौत की नींद

ग्रेटर नोएडा में थाना इकोटेक 1 क्षेत्र की कोफोर्ज कंपनी में सोमवार रात हादसे में जान गंवाने वाले तीन कर्मचारियों के परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का आरोप है कि बिना सुरक्षा उपकरणों के तीनों कर्मचारियों को एसटीपी टैंक में उतारा गया था
परिजन बोले- प्रबंधन ने जबरन एसटीपी वाटर टैंक में उतारा, खतरनाक केमिकल ने सुलाया मौत की नींद

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में थाना इकोटेक 1 क्षेत्र की कोफोर्ज कंपनी में सोमवार रात हादसे में जान गंवाने वाले तीन कर्मचारियों के परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का आरोप है कि बिना सुरक्षा उपकरणों के तीनों कर्मचारियों को एसटीपी टैंक में उतारा गया था। इस दौरान खतरनाक केमिकल की चपेट में आने के कारण तीनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों कर्मचारियों को पॉली एल्युमिनियम क्लोराइड से टैंक साफ करने के लिए उतारा गया था।

कंपनी प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज
परिजनों के मुताबिक कंपनी प्रबंधन ने तीनों कर्मचारियों को कोई सुरक्षा उपकरण भी नहीं दिए गए थे। आरोप है कि उनसे हमेशा बिना मास्क, सिलेंडर, बॉडी सूट के काम कराया जाता था। मोहित ने यह बात परिजनों को भी बताई थी। परिजनों ने हादसे की आशंका जताई तो उन्होंने उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया। रात में हादसे की खबर मिलते ही दनकौर के हतेवा गांव निवासी मोहित के परिजन जिम्स पहुंच गए। मोहित 12वीं का छात्र था। वह कंपनी के मेंटेनेंस विभाग में भी काम करता था। मथुरा के बरसाना निवासी अंकित और कानपुर निवासी हरि गोविंद के परिजन भी ग्रेटर नोएडा पहुंच गए हैं। तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जात रहा है। वहीं इस मामले में परिजनों की शिकायत पर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश से हुई मौत
सोमवार को जब मोहित, हरि गोविंद और अंकित को टैंक में उतारा जा रहा था तो मेंटेनेंस विभाग के पुराने कर्मचारियों ने उन्हें रोका। उन्हें बिना सुरक्षा उपकरण के टैंक में न उतरने की सलाह दी गई। इस पर तीनों ने ऊपर से आदेश का हवाला दिया। वरिष्ठ कर्मचारियों ने कहा कि टैंक की स्थिति खतरनाक लग रही है। ऐसे में जोखिम लेना ठीक नहीं है।

महीना पूरे होते ही नौकरी छोड़ने वाला था मोहित
मोहित ने कहा था कि जून के बाद नौकरी छोड़ देगा। मोहित के परिजनों के मुताबिक कुछ दिन पहले उसने कहा था कि वह नौकरी छोड़कर पैकिंग कंपनी में काम करेगा। सोमवार सुबह ड्यूटी पर जाते समय उसने कहा था कि महीना पूरा होते ही नौकरी छोड़ देगा। इस बारे में उसने कंपनी में सुपरवाइजर को भी जानकारी दी थी।

कोफोर्ज ने एनआईआईटी का किया था अधिग्रहण
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने यह भूखंड आईटी कंपनी एनआईआईटी को आवंटित किया था। कुछ साल पहले कोफोर्ज ने इसका अधिग्रहण किया था। कोफोर्ज वैश्विक डिजिटल सेवा और समाधान प्रदाता है। इसकी करीब 21 देशों में मौजूदगी है और नौ देशों में इसके 25 डिलीवरी सेंटर हैं। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मृतकों के परिजनों की शिकायत पर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *