उत्तर प्रदेश, नोएडा: पत्नी पर बुरी नजर थी’: कई बार समझाया, पर न माना वो, इसलिए भड़का पति और भाई को मार डाला

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा।

बिसरख कोतवाली पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से चचेरे भाई की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इकरार सैफी उर्फ मोटा निवासी अमरोहा (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से मृतक नसीम का आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, फोटो और मोटरसाइकिल की चाबी बरामद की है।

डीसीपी सेंट्रल शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी इकरार ने बताया कि वह और मृतक नसीम दोनों चचेरे भाई थे। दोनों शादीशुदा थे और पिछले चार साल से गांव ऐमनाबाद में किराए पर मकान लेकर अलग-अलग रहते थे। दोनों ही बढ़ई (कारपेंटर) का काम करते थे।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि मृतक नसीम अक्सर उसकी पत्नी को अलग-अलग नंबरों से वीडियो कॉल करता और गांव आने पर उस पर बुरी नजर रखता था। इस बात को लेकर आरोपी ने कई बार उसे समझाया लेकिन नसीम अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

फोन कॉल से भड़का गुस्सा, रची हत्या की साजिश
घटना के दिन 2 सितंबर को आरोपी क्रिकेट मैदान में था। तभी उसकी पत्नी का फोन आया कि नसीम उसे लगातार वीडियो कॉल कर परेशान कर रहा है। इस पर आरोपी आगबबूला हो गया और उसने नसीम को फोन कर बहाने से क्रिकेट मैदान बुला लिया। नसीम अपनी बाइक से वहां पहुंच गया। दोनों जब जलपुरा गांव से पहले बिजलीघर के पास पहुंचे तो आरोपी ने बाइक रोक ली और नसीम से कहा कि वह उसकी पत्नी को फोन क्यों करता है।

इसी दौरान आरोपी ने नसीम से उसका मोबाइल फोन मांगा, लेकिन उसने देने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी और धक्का-मुक्की हो गई। तभी आरोपी ने गुस्से में नसीम को जमीन पर पटक दिया और उसका गला दबाकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी ने मृतक की जेब से पर्स निकाला, जिसमें आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड और फोटो थे। वारदात को छुपाने के लिए आरोपी ने शव को पास की नाली में फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। हत्या की इस वारदात का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस टीम ने सतर्कता दिखाते हुए लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस का सहारा लिया। टीम ने आरोपी का लोकेशन ट्रेस कर रविवार को पैरामाउंट चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Greater Noida : नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर...

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Topics

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Greater Noida : यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img