उत्तर प्रदेश, नोएडा: मंदिरों में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजे

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। सावन के दूसरे सोमवार पर जिले के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषक किया। इस दौरान हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक के शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और रुद्री पाठ का आयोजन हुआ। शहर के सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-20 के श्री हनुमान मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों में सुबह से श्रद्धालु परिवार सहित पहुंचने लगे। पुरुष, महिलाएं और बच्चे बेलपत्र, दूध, गंगाजल, शहद और जल से भगवान शिव का अभिषेक किया। कई मंदिरों के बाहर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। सेक्टर-82 स्थित प्राचीन तपोभूमि ब्रम्हचारी कुटी में महंत ओम भारती महाराज के सानिध्य में भगवान शिव का रुद्राभिषेक कराया गया।

सुबह 4: 30 बजे से मंत्रोच्चार के बीच दुग्धधारा से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया गया। इस दौरान शिव परिवार की पूजा अर्चना की गई। भोलेनाथ का श्रृंगार किया गया। रुद्राभिषेक के बाद हवन हुआ और आरती के उपरांत प्रसाद वितरण हुआ। बैरिकड लगाए गए शहर में प्रमुख मंदिरों में बड़ी संख्या में कांवड़िए जलाभिषेक करेंगे। इसके लिए मंदिर समिति ने तैयारियां की हैं। व्यवस्था बनाए रखने के लिए बैरिकेडिंग की गई है। इसमें कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग लाइन बनाई जाएगी। लोगों की सहूलियत और सुरक्षा के लिए वालंटियर और पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img