Sunday, 1 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : ‘यूपी की जनता 2027 में सपा की साइकिल पंचर कर सैफई भेज देगी’, अखिलेश यादव पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने साधा निशानाLucknow : महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्मLucknow : योगी सरकार में बदली कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की तस्वीर, बेटियों को मिल रहे शिक्षा और आत्मनिर्भरता के नए अवसरVaranasi : वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उपहार के लिए प्रधानमंत्री जी का दिल से धन्यवाद- मुख्यमंत्रीVaranasi : बुलेट ट्रेन से जुड़ेगी काशी नगरी, साढ़े तीन घंटे में पूरा होगा दिल्ली का सफर- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णवVaranasi : पहले ‘आश्वासन पर आश्वासन’ मिलता था, अब ‘सौगात पर सौगात’ मिलती है- मुख्यमंत्रीBulandshahar : बुलंदशहर में कांग्रेस ने सरदार पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलिBulandshahar : बुलंदशहर में अपना दल एस कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

3 हजार मरीज पहुंचे जिला अस्पताल

जिला संयुक्त अस्पताल में मंगलवार को 20 फीसदी अधिक मरीज पहुंचे। इनमें से करीब 30 फीसदी मरीज गर्मी के कारण तबीयत खराब होने के कारण आए। इस दौरान करीब 3 हजार मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचे
3 हजार मरीज पहुंचे जिला अस्पताल

अमर सैनी

नोएडा। जिला संयुक्त अस्पताल में मंगलवार को 20 फीसदी अधिक मरीज पहुंचे। इनमें से करीब 30 फीसदी मरीज गर्मी के कारण तबीयत खराब होने के कारण आए। इस दौरान करीब 3 हजार मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचे। बताया जा रहा है कि अधिकतर मरीज गर्मी से परेशान हैं। इसी के चलते तबियत खराब हो रही है।
जिला अस्पताल के रिकॉर्ड के मुताबिक आमतौर पर रोजाना 1500 से 2000 मरीज ओपीडी में परामर्श के लिए पहुंचते हैं। सोमवार को यह आंकड़ा 2800 पर पहुंचा और मंगलवार को यह आकड़ा बढ़कर 3000 हो गया है। मेडिसिन, नेत्र रोग और चर्म रोग की ओपीडी में करीब 950 मरीज आए। अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि गर्मी में मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। अधिकतर बढ़ती गर्मी के चलते बीमार हो रहे हैं। अस्पताल में इन मरीजों को बेहतर उपचार मुहैया कराया जा रहा है।

मांसपेशियों में खिंचाव, डायरिया, बुखार के मरीज बढ़े
वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. अनुराग सागर ने बताया कि गर्मी अब कम हो गई है। लेकिन बारिश न होने से उमस बनी हुई है। इससे गर्मी का असर कम नहीं हो रहा है। यही वजह है कि गर्मी से मांसपेशियों में खिंचाव, डायरिया, बुखार जैसे मामले सामने आ रहे हैं। इसके अलावा आंखों में जलन, लालिमा जैसी समस्याएं भी मरीजों में मिल रही हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *