Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

नगर निगम मुख्यालय में लगी आग,फर्नीचर के साथ जली फाइलें

नगर निगम मुख्यालय की तीसरी मंजिल पर शनिवार सुबह आग लग गई
नगर निगम मुख्यालय की तीसरी मंजिल पर शनिवार सुबह आग लग गई

अमर सैनी

गाजियाबाद। नगर निगम मुख्यालय की तीसरी मंजिल पर शनिवार सुबह आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे फ्लोर पर फैलने लगी। इस बीच वहां अफरा-तफरी मच गई। चंद मिनटों में ही पूरी बिल्डिंग खाली हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियों ने 30 मिनट में आग पर काबू पाया है।

एफएसओ कोतवाली शेषनाथ यादव के मुताबिक सुबह करीब साढ़े आठ बजे नगर निगम में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर दो फायर टैंकर भेजे गए। आग तीसरी मंजिल पर स्थित दो कमरों में लगी थी। पुलिस ने बताया कि फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब 30 मिनट में आग पर काबू पा लिया। आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा है। बाकी जांच के बाद ही आग लगने का असली कारण सामने आ पाएगा। एफएसओ कोतवाली शेषनाथ यादव ने बताया कि आग लगने से दोनों कमरों में रखा फर्नीचर और कुछ फाइलें भी जल गईं। आग सिर्फ दो कमरों तक फैली थी। बाकी जगह फैलने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *