Wednesday, 28 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में मिलावटी मिठाई पर खाद्य विभाग का शिकंजा, तिरुपति स्वीट्स पर छापा मारकर 97 हजार की मिठाई नष्टHapur News : बुलंदशहर रोड पर अवैध कॉलोनी पर एचपीडीए की बड़ी कार्रवाई, 27 हजार वर्ग मीटर प्लाटिंग ध्वस्तHaryana Investment: गुजरात दौरे के पहले दिन हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की निवेशकों से बैठकेंKullu Dussehra 2026: देवी-देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई घोषणाएंKullu Dussehra: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रघुनाथ मंदिर में शीश नवाया, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना कीKullu Dussehra 2026: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति ने मोहा मनChandigarh : श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए- मुख्यमंत्रीLucknow : कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, आज रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं घर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लिफ्ट में 20 मिनट तक फंसे रहे लोग

अजनारा इंटीग्रिटी सोसाइटी में लिफ्ट अटकने से तीन लोग 20 मिनट तक फंसे रहे
अजनारा इंटीग्रिटी सोसाइटी में लिफ्ट अटकने से तीन लोग 20 मिनट तक फंसे रहे

अमर सैनी

गाजियाबाद। अजनारा इंटीग्रिटी सोसाइटी में लिफ्ट अटकने से तीन लोग 20 मिनट तक फंसे रहे। भीषण गर्मी में लिफ्ट में फंसे लोगों की सांसे फूल गईं।
राजनगर एक्सटेंशन स्थित अजनारा इंटीग्रिटी सोसाइटी के फेज दो में रहने वाले आशीष वर्मा सोमवार की रात करीब 10.30 बजे बेसमेंट से लिफ्ट से सातवें फ्लोर पर जा रहे थे, मगर पहले और दूसरे फ्लोर के बीच जाकर लिफ्ट अटक गई। कुछ देर बाद लिफ्ट बेसमेंट से नीचे आकर रुक गई। इस दौरान मदद के लिए फंसे हुए लोग काफी देर तक अलार्म बजाते रहे, मगर किसी ने नहीं सुना। मोबाइल के नेटवर्क भी नहीं आ रहे थे। लगभग 20 मिनट के बाद लिफ्ट मैन पहुंचा और दरवाजा खोलकर लोगों को बाहर निकाला। जिस वक्त लिफ्ट अटकी उस वक्त उसमें तीन-चार लोग सवार थे।अजनारा इंटीग्रिटी सोसाइटी के एओए सचिव वेंकटेश ने बताया कि सोसाइटी का फेज दो बिल्डर के अधीन है। समस्याओं को लेकर बिल्डर पक्ष से बात की गई है। उन्हें बिजली-पानी की पर्याप्त व्यवस्था करने को कहा है। लिफ्ट के रख-रखाव और अन्य सुविधाओं का भी मेंटेनेंस सुनिश्चित करने को लेकर बात की गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *