उत्तर प्रदेश : हापुड़ में पुलिस की लापरवाही पर डीआइजी का एक्शन, दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Hapur News : हापुड़ जिले के थाना सिंभावली क्षेत्र के सालारपुर गांव में 10 सितंबर 2025 को दो पक्षों के बीच हुए विवाद और मारपीट की घटना ने न केवल स्थानीय लोगों को चौंकाया, बल्कि पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। इस घटना में पुलिस की लापरवाही सामने आने के बाद मेरठ रेंज के डीआइजी कलानिधि नैथानी आदेश पर सख्त कार्रवाई करते दो पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया और जांच के आदेश दिए।

डीआइजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि 10 सितंबर को सालारपुर गांव में दो पक्षों के बीच मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। 11 सितंबर को, एक पक्ष के जितेंद्र पर दूसरे पक्ष के दुष्यंत, सोवीर और गांधी ने हमला कर दिया। जिसमें जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। वह अभी भी अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। पीड़ित पक्ष ने 15 सितंबर को उनके कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।

उन्होंने मामले की जांच सीओ गढ़मुक्तेश्वर को सौंपी। जांच में चौंकाने वाला तथ्य सामने आए। यह पता चला कि चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजदीप सिंह और बीट हेड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह ने न तो समय पर कार्रवाई की, न ही वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। इतना ही नहीं, किसी भी पक्ष के खिलाफ मुकदमा तक दर्ज नहीं किया गया।

वहीं, इस लापरवाही से गांव में पुलिस के प्रति असंतोष और असुरक्षा की भावना फैल गई। जांच में दोषी पाए जाने पर उनके आदेश पर एसपी ज्ञानंजय सिंह ने दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही, पीड़ित की तहरीर पर दुष्यंत, सोवीर और गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img