Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : सिम्भावली में कर्ज वसूली से तंग आकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, परिजनों ने एजेंटों पर लगाया प्रताड़ना का आरोपNew Delhi : SIR पर सियासी टकराव तेज, कांग्रेस की रैली के जवाब में भाजपा का देशव्यापी अभियानHapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठित

नोएडा पुलिस ने की एल्विश की चार्जशीट दाखिल

यूट्यूबर एल्विश यादव अपने कारनामों के कारन इस वक्त किसी पहचन के मोहताज नहीं
यूट्यूबर एल्विश यादव अपने कारनामों के कारन इस वक्त किसी पहचन के मोहताज नहीं

अमर सैनी

नोएडा। यूट्यूबर एल्विश यादव अपने कारनामों के कारन इस वक्त किसी पहचन के मोहताज नहीं है। नोएडा में केस दर्ज होने से जेल जाने तक के समय में एल्विश के ऊपर कई आरोप लगे हैं। सांप के जहर की सप्लाई करने के मामले में नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट में पुलिस ने दावा किया है कि एल्विश ने जीव-जंतुओं के साथ खतरनाक तरीके से वीडियो शूट कर गंभीर अपराध किया। इस मामले में अब अदालती सुनवाई शुरू होगी। एल्विश को अदालत में अपना पक्ष रखना होगा। वहीं पुलिस अपनी जांच रिपोर्ट और सबूतों को पेश करेगी।

चार्जशीट के अनुसार, एल्विश यादव ने विभिन्न प्रजातियों के सांपों के साथ खतरनाक वीडियो शूट किए। उन्होंने सांपों का जहर निकाला और उससे ड्रग्स तथा गोलियां बनाकर नशीले पदार्थों के रूप में इस्तेमाल किया। चार्जशीट में दावा किया गया है कि एल्विश विदेशी युवक-युवतियों को पार्टी में बुलाकर उनसे सांपों के साथ वीडियो शूट भी करवाते थे। नोएडा पुलिस ने आरोप लगाया है कि एल्विश और उनके साथी प्रतिबंधित सांपों का जहर निकालकर उससे नशीले पदार्थ बनाते थे और उन्हें रेव पार्टियों में इस्तेमाल करते थे। पुलिस को एफएसएल की रिपोर्ट से पता चला कि नोएडा में एक बैंक्वेट हॉल से बरामद लिक्विड में कोबरा, करैत, रसेल और वाइपर जैसे सांपों का जहर पाया गया था। हालांकि, चार्जशीट में एल्विश यादव ने सभी आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी भी रेव पार्टी में सांप नहीं मंगवाए और न ही वह सपेरे राहुल या किसी अन्य सपेरे को जानते हैं। उन्होंने दावा किया कि सांपों और छिपकलियों का इस्तेमाल केवल शूटिंग के लिए किया गया। पुलिस के अनुसार, एल्विश अपने साथियों विनय यादव और ईश्वर यादव के जरिए सपेरों से संपर्क करते थे और सांपों तथा उनके जहर को मंगवाते थे। चार्जशीट में कहा गया है कि विनय, ईश्वर और अन्य साथी रेव पार्टियां करते थे और उनमें जहरीले सांप मंगवाकर ड्रग्स के तौर पर उनका इस्तेमाल किया जाता था।

यह है पूरा मामला

मामला तब चर्चा में आया जब बीजोपी सांसद मेनका गांधी की संस्था पीपुल्स फॉर एनिमल्स के पदाधिकारी गौरव गुप्ता ने पुलिस में शिकायत की थी कि एल्विश सांप का जहर और जिंदा सांपों के साथ नोएडा व एनसीआर के फॉर्म हाउसों में अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ वीडियो शूट कराते हैं और गैरकानूनी तरीके से रेव पार्टियां करते हैं। पुलिस ने मुखबिर के जरिये एल्विश से संपर्क साधा तो उन्होंने अपने एजेंट राहुल का नंबर दिया। राहुल से एल्विश का नाम लेकर बात की गई तो वह पार्टी करने को तैयार हो गया। उसे साथियों के साथ दो नवंबर को सेक्टर 51 के सेवरोन बैंक्वेट हॉल आने को कहा गया। राहुल और उसके गिरोह के बाकी सदस्यों ने आने के बाद सांप दिखाए, जिसके बाद नोएडा पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जबकि एल्विश ने खुद पर लगे आरोपों को नकार दिया था लेकिन पुलिस की जांच में संलिप्तता की पुष्टि होने पर उन्हें भी बीती 17 मार्च को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, कुछ दिन बाद उसे जमानत मिल गई थी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *