Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

पराली के धुएं में बाइक से टक्कर के बाद जली कार

बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के चूहड़पुर गांव और यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट के पास मंगलवार को पराली के धुएं के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।
बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के चूहड़पुर गांव और यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट के पास मंगलवार को पराली के धुएं के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।

अमर सैनी

नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के चूहड़पुर गांव और यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट के पास मंगलवार को पराली के धुएं के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। इस दौरान धुएं की धुंध के कारण कार और बाइक की टक्कर हो गई, जिसके बाद कार को पराली की आग ने चपेट में ले लिया। हालांकि चालक ने किसी तरह कूद कर जान बचाई। जबकि बाइक सवार भी घायल हो गया। इनके अलावा कई अन्य वाहन भी आग की चपेट में आने से बाल-बाल बचे।

जीरो प्वाइंट के पास चूहड़पुर गांव के किसानों के खेत हैं। इनमें गेंहू की फसल थी, लेकिन किसानों ने कंपास मशीन से गेंहू निकाल लिए और फसल के अवशेष खेत में छोड़ दिए। मंगलवार सुबह खेत में खड़े गेंहू की फसल के अवशेष में आग लगा दी गई। गर्मी के कारण आग तेजी से फैली और थोड़ी ही देर में करीब 20 बीघा खेत में आग फैल गई। आग का धुंआ दूर तक गया। उसी दौरान सड़क से गुजर रहे एक बाइक और कार धुएं के कारण दृश्यता नहीं होने से आपस में भिड़ गए। बचाने के दौरान कार आग की तरफ सड़क किनारे चली गई और आग ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। अन्य वाहन भी चपेट में आने से बच गए। लोगों ने दोनों तरफ वाहनों को रोका और घटना की सूचना पर पुलिस दी। दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस के समक्ष शिकायत दे दी है। पुलिस ने खेत मालिक की पड़ताल शुरू कर दी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *