Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Food Safety Raid: नोएडा में खाद्य सुरक्षा विभाग का दीपावली के दृष्टिगत चलाया जा रहा छापामार अभियान

Noida Food Safety Raid: नोएडा में खाद्य सुरक्षा विभाग का दीपावली के दृष्टिगत चलाया जा रहा छापामार अभियान

रिपोर्ट: अजीत कुमार

दीपावली पर्व के मद्देनज़र खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा नोएडा में चलाए जा रहे विशेष छापामार अभियान के तहत कई स्थानों पर कार्रवाई की गई। विभाग की टीम ने देवला, ग्रेटर नोएडा स्थित एक रसगुल्ला निर्माणशाला पर छापा मारा, जहां गंदगी और अस्वच्छ दशा में भारी मात्रा में रसगुल्ले तैयार किए जा रहे थे। मौके पर भंडारित रसगुल्लों में मक्खी-मच्छर पाए गए, साथ ही सफेद रंग का एक पाउडर भी मिला, जिसे मालिक ने अरारोट पाउडर बताया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सय्यद इबादुल्लाह, विशाल गुप्ता और अमर बहादुर सरोज की टीम ने रसगुल्ला, छेना और पाउडर के नमूने लेकर लगभग 145 किलोग्राम रसगुल्ला नष्ट कराया तथा 80 किलोग्राम सफेद पाउडर सीज कर दिया।

इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी एस.के. पांडेय और ओ.पी. सिंह की टीम ने बरौला सेक्टर-49 स्थित मां काली जनरल स्टोर पर छापा मारा, जहां से सरसों तेल का नमूना लिया गया। जांच के दौरान करीब 285 किलोग्राम सरसों तेल मिथ्याछाप और मिलावटी प्रतीत हुआ तथा खरीद बिल प्रस्तुत न किए जाने के कारण तेल सीज कर दिया गया। टीम ने बरौला नोएडा स्थित अग्रवाल इंटरप्राइजेज से सरसों तेल, मोरना नोएडा स्थित श्री बालाजी स्वीट्स से बेसन लड्डू के नमूने भी लिए।

वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार, विजय बहादुर पटेल और रविंद्र नाथ वर्मा की टीम ने गेझा सेक्टर-93 नोएडा स्थित मोहित किराना स्टोर से मल्टी सोर्स एडिबल ऑयल का नमूना संग्रहित किया। कुल सात नमूने एकत्र कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। विभाग ने बताया कि दीपावली को ध्यान में रखते हुए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जा सके।

 

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें