Leopard Sighting: ग्रेटर नोएडा के NTPC प्लांट में तेंदुए जैसा जानवर दिखने का दावा, वन विभाग ने बिछाए जाल

Leopard Sighting: ग्रेटर नोएडा के NTPC प्लांट में तेंदुए जैसा जानवर दिखने का दावा, वन विभाग ने बिछाए जाल

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र स्थित एनटीपीसी प्लांट में तेंदुए जैसा जानवर दिखाई देने का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन विभाग सतर्क हो गया है। वायरल वीडियो में एक जंगली जानवर दूसरे जानवर का पीछा करता दिखाई दे रहा है। एक अन्य वीडियो में वही जानवर अपने मुंह में किसी जानवर को दबाए हुए नजर आ रहा है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि वीडियो में दिखाई देने वाला जानवर तेंदुआ है या कोई दूसरी प्रजाति।

सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम एनटीपीसी प्लांट परिसर के जंगल वाले हिस्से में पहुंची और इलाके का निरीक्षण किया। टीम को मौके पर किसी जंगली जानवर के पंजों के निशान भी मिले हैं।

वन विभाग ने पंजों के निशान और अन्य संकेतों के आधार पर शुरुआती जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर टीम ने वीडियो में दिखाई देने वाले जानवर के फिशिंग कैट होने की संभावना जताई है। हालांकि वन विभाग ने अभी इसकी अंतिम पुष्टि नहीं की है।

जानवर की सही पहचान और किसी संभावित खतरे को देखते हुए वन विभाग ने एहतियात के तौर पर एनटीपीसी प्लांट के जंगल में कई स्थानों पर जाल लगाए हैं। टीम इलाके की लगातार निगरानी करने के साथ जानवर की गतिविधियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

वीडियो वायरल होने के बाद एनटीपीसी प्लांट और आसपास के क्षेत्रों में तेंदुए की मौजूदगी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर वीडियो को तेंदुए से जोड़कर साझा किया जा रहा है, जबकि वन विभाग की शुरुआती जांच में फिशिंग कैट होने की आशंका सामने आई है।

वन विभाग की जांच पूरी होने और जानवर की स्पष्ट पहचान होने के बाद ही यह तय हो सकेगा कि एनटीपीसी प्लांट परिसर में वास्तव में तेंदुआ मौजूद है या वीडियो में दिखाई देने वाला जानवर फिशिंग कैट है। फिलहाल विभाग ने एहतियाती कदम उठाते हुए निगरानी बढ़ा दी है।

 

Hot this week

Health Workers: संविदाकर्मियों ने नियमितीकरण और समान वेतन समेत छह मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

Health Workers: संविदाकर्मियों ने नियमितीकरण और समान वेतन समेत...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img