Bulandshahar (अवनीश त्यागी) : रक्षाबंधन के पावन पर्व पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने सामाजिक समरसता और भाईचारे की मिसाल पेश की। वह कस्बा पहासू की मलिन बस्ती में पहुंचे और वहां बहनों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया।

इस दौरान प्राची, मुस्कान, भूमि, दीक्षा, भावना, भूमिका, प्रीति और श्रद्धा सहित दर्जनों बहनों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष को राखी बांधी। राखी बंधवाने के बाद जियाउर्रहमान ने सभी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और शगुन भेंट किया।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल धागे का पर्व नहीं बल्कि आपसी प्रेम, विश्वास, सम्मान और जिम्मेदारी का प्रतीक है। समाज में किसी भी वर्ग के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। हर बहन और हर बेटी का सम्मान और सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यह पर्व हमें जाति धर्म और आर्थिक स्थिति की दीवारों से ऊपर उठकर एक दूसरे के सुख दुख में साथ खड़े होने की प्रेरणा देता है।
जियाउर्रहमान ने कहा कि दलित, वंचित और कमजोर वर्ग समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। उनके सम्मान, अधिकार और सुरक्षा के लिए आवाज उठाना हमारा सामाजिक दायित्व है। उन्होंने हर सुख दुख में बहनों के साथ खड़े रहने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर बस्ती में प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में जिला सचिव नरेश वाल्मीकि, सगीर अहमद, अध्यक्ष अखिल पठान, भजनलाल जाटव, परवेज पठान, मुनाजिम खान, राजकुमार बघेल, कुलदीप शर्मा, शिवकुमार और पुनीत यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।


