Hapur News : जिलाधिकारी कविता मीना ने मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय अच्छेजा विकास खंड हापुड़ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रों और अध्यापकों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, साफ सफाई, शौचालय, पेयजल व्यवस्था और शिक्षण कार्य का जायजा लिया।

जिलाधिकारी कक्षाओं में गईं और बच्चों से पढ़ाई-लिखाई को लेकर बातचीत कर सवाल जवाब किए। इस दौरान मध्याह्न भोजन का मेन्यू बोर्ड पर न लगा होना मिला जिस पर उन्होंने प्रधानाध्यापक को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि बच्चों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए।
साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि विद्यालय में पुस्तकों और यूनिफॉर्म वितरण का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए और पढ़ाई के स्तर में सुधार लाया जाए।


