Hapur News : दिल्ली जा रहा 10 कुंतल मिलावटी पनीर हापुड़ में पकड़ा, मौके पर कराया नष्ट

Hapur News : खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सोमवार रात मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। विभाग की टीम ने अमरोहा से दिल्ली ले जाए जा रहे करीब 10 कुंतल मिलावटी पनीर को पकड़कर नष्ट करा दिया। नष्ट किए गए पनीर की कीमत करीब दो लाख 30 हजार रुपये आंकी गई है।

यह कार्रवाई आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश के निर्देश पर की गई। टीम ने रात करीब 11 बजे एनएच नौ पर निजामपुर के पास वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान हसनपुर अमरोहा से दिल्ली जा रहे एक मिनी ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। ट्रक में बड़ी मात्रा में पनीर लदा मिला जिसकी गुणवत्ता प्रारंभिक जांच में संदिग्ध पाई गई।

टीम ने मौके से पनीर के दो नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं और ट्रक में मौजूद पूरे पनीर को नियमानुसार नष्ट करा दिया।

सहायक आयुक्त खाद्य चंद्रशेखर मिश्र ने बताया कि आयुक्त के निर्देश और जिलाधिकारी के आदेश पर खाद्य पदार्थों की लगातार जांच की जा रही है। संदिग्ध खाद्य सामग्री के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं और मिलावट की पुष्टि होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी खाद्य कारोबारियों को मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ बेचने के निर्देश दिए हैं।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img