राज्यउत्तर प्रदेश

Noida Traffic Police: ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियान, 6,501 ई-चालान और 22 वाहन सीज

Noida Traffic Police: ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियान, 6,501 ई-चालान और 22 वाहन सीज

नोएडा। पुलिस आयुक्त के निर्देशन में गौतमबुद्धनगर ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की। अभियान के दौरान कुल 6,501 ई-चालान किए गए और 22 वाहनों को सीज किया गया।

यातायात पुलिस के अनुसार 2,443 चालान मैनुअल कार्रवाई के तहत और 4,058 ई-चालान ISTMS कैमरों की सहायता से किए गए। बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 2,386 चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

विशेष अभियान के दौरान रॉन्ग साइड वाहन चलाने पर 815, फॉल्टी नंबर प्लेट पर 352, ओवरस्पीडिंग के 425, मॉडिफाइड साइलेंसर वाले 18 तथा हूटर और प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल करने वाले 28 वाहन चालकों के चालान किए गए।

इसके साथ ही मॉडल टाउन सेक्टर-62 मार्ग पर यातायात पुलिस ने लोगों को नकली हेलमेट के दुष्प्रभाव, सीट बेल्ट के महत्व और “सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा” अभियान के तहत यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक भी किया। पुलिस ने सभी वाहन चालकों से सुरक्षित यात्रा के लिए नियमों का पालन करने की अपील की।

 

Related Articles

Back to top button