Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

पिछड़ी श्रेणियों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए 3.44 करोड़ रुपये की राशि जारी: डॉ. बलजीत कौर

डॉ. बलजीत कौर
पिछड़ी श्रेणियों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए 3.44 करोड़ रुपये की राशि जारी: डॉ. बलजीत कौर

पिछड़ी श्रेणियों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए 3.44 करोड़ रुपये की राशि जारी: डॉ. बलजीत कौर

जिला बठिंडा, मानसा और एस.बी.एस. नगर के 675 लाभार्थियों को दिया लाभ

रिपोर्ट : कोमल रमोला
चंडीगढ़, 24 अगस्त

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार हर वर्ग की भलाई के लिए लगातार प्रयासरत है और साथ ही, पिछड़ी श्रेणियों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लोगों के कल्याण के लिए भी लगातार कार्यशील है। पंजाब सरकार द्वारा पिछड़ी श्रेणियों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आशीर्वाद योजना के तहत जिला बठिंडा, मानसा और एस.बी.एस. नगर के लिए 3.44 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा बठिंडा, मानसा और एस.बी.एस. नगर जिलों के पिछड़ी श्रेणियों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 675 लाभार्थियों के लिए 3.44 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। इस राशि में वर्ष 2023-24 की पिछड़ी श्रेणियों, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लाभार्थियों की लंबित आवेदनों को वर्ष 2024-25 के दौरान आशीर्वाद पोर्टल पर प्राप्त कुल 675 लाभार्थियों को कवर किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला बठिंडा के 33 लाभार्थियों, मानसा के 46 लाभार्थियों और एस.बी.एस. नगर के 196 लाभार्थियों को आशीर्वाद फार बी.सीज एंड ई.डब्ल्यू.एस. योजना के तहत कवर किया गया है।

मंत्री ने बताया कि आशीर्वाद योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक पंजाब राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए, उसका परिवार गरीबी रेखा से नीचे होना चाहिए, आवेदक अनुसूचित जाति, पिछड़ी श्रेणियों और अन्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से संबंधित होना चाहिए और परिवार की कुल वार्षिक आय 32,790 रुपये से कम होनी चाहिए। ऐसे परिवारों की दो बेटियाँ इस योजना का लाभ ले सकती हैं।

डॉ. बलजीत कौर ने आगे बताया कि पंजाब सरकार अनुसूचित जातियों, पिछड़ी श्रेणियों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों की भलाई के लिए लगातार कार्यशील है। उन्होंने बताया कि वित्तीय सहायता का भुगतान सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में किया जाता है।
———

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *