उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में 561 लोकेशन 2100 कैमरे लगेंगे

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा।सेफ सिटी परियोजना से संबंधित कागजी दस्तावेजों का काम पूरा किया जा चुका है। कंपनियों को आमंत्रित करने के लिए अगल सप्ताह रिक्वेस्ट फार प्रपोजल (आरएफपी) जारी किया जाएगा। चयनित कंपनी को निर्धारित समय में काम पूरा करना होगा। सेफ सिटी के तहत नोएडा में 2100 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

शहर में सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत 561 लोकेशन पर अतिरिक्त 2100 सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। यह कैमरे नाइट विजन व फेस डिटेक्शन कैमरे होंगे, जो इंट्रीग्रेटेड सिक्योरिटी एंड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईएस टीएमएस) के कैमरों से बिल्कुल अलग होंगे। मानिटरिंग के लिए अलग से कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। इनका वाहनों के चालान से कोई संबंध नहीं होगा, लेकिन सुरक्षा के तहत वाहनों की नंबर प्लेट व उसमें बैठे लोग भी साफ तौर पर कैमरे की नजर से देखा जा सकेगा।
सेक्टर-6 स्थित नोएडा प्राधिकरण का प्रशासनिक कार्यालय
सेक्टर-6 स्थित नोएडा प्राधिकरण का प्रशासनिक कार्यालय

सेफ सिटी प्रोजेक्ट को पूरा करने में करीब 212 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। यह पैसा नोएडा प्राधिकरण खर्च करेगा। एक सप्ताह में आरएफपी प्रक्रिया की जाएगी। चुनी जाने वाली कंपनी का काम सीसीटीवी कैमरों को इंस्टाल करना, आप्टिकल फाइबर लाइन डालना, पोल और उसकी मॉनिटरिंग का प्रशिक्षण देना होगा। इसको 6 से 9 माह में पूरा किया जाएगा। सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत जिन स्थानों की सूची पुलिस विभाग ने दी।

इन स्थानों पर लगेंगे सीसीटीवी
उसमें बाजार, सरकारी निजी स्कूल, ब्लैक स्पाट और भीड़ भाड़ वाले इलाके मेट्रो स्टेशन , बस स्टैंड , माल्स के बाहर स्थान शामिल है। सेफ सिटी परियोजना के तहत गौतमबुद्ध नगर को दो हिस्सों में बांटा गया है। पहला नोएडा और दूसरा ग्रेटर नोएडा। यानी सीसीटीवी कैमरों का पूरा इन्फ्रास्ट्रक्चर दोनों प्राधिकरण (नोएडा प्राधिकरण और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण) बनाएंगे। और इसका संचालन पुलिस विभाग की ओर से किया जाएगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img