Cyber Fraud: ऑनलाइन ट्रेडिंग और टेलीग्राम टास्क के नाम पर तीन लोगों से 50 लाख रुपये की ठगी

Cyber Fraud: ऑनलाइन ट्रेडिंग और टेलीग्राम टास्क के नाम पर तीन लोगों से 50 लाख रुपये की ठगी

नोएडा। साइबर अपराधियों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग और टेलीग्राम टास्क के नाम पर तीन लोगों से कुल 50.30 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ितों की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-70 स्थित पैन ओएसिस सोसाइटी निवासी राजीव मिश्रा ने बताया कि उन्हें व्हाट्सऐप के माध्यम से ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच दिया गया। इसके बाद उन्हें एक ट्रेडिंग ग्रुप से जोड़कर एसीएमक्यूटी और ब्रुकफी नामक प्लेटफॉर्म पर निवेश कराया गया। उन्होंने कुल 18.09 लाख रुपये निवेश किए, लेकिन रकम निकालने का प्रयास करने पर खाते से निकासी नहीं हो सकी और आरोपी संपर्क से बाहर हो गए।

दूसरे मामले में सेक्टर-41 निवासी राहुल कुमार वर्मा को टेलीग्राम पर ऑनलाइन टास्क पूरा करने के बदले कमीशन का झांसा देकर 14.44 लाख रुपये की ठगी की गई। शुरुआत में मामूली भुगतान कर उनका भरोसा जीता गया और बाद में बड़ी रकम जमा करा ली गई।

तीसरे मामले में सेक्टर-143 निवासी मीना नेगी से खुद को यूनाइटेड किंगडम का निवासी बताने वाले व्यक्ति ने निवेश पर अधिक मुनाफे का लालच देकर 16.77 लाख रुपये ठग लिए। रकम जमा कराने के बाद आरोपियों ने उनसे संपर्क समाप्त कर दिया।

तीनों पीड़ितों ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। प्रारंभिक जांच के बाद साइबर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल ट्रांजेक्शन के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

 

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img