Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Yogi Government: योगी सरकार ने आपदा प्रबंधन को बनाया और मजबूत, वाराणसी जोन में संयुक्त निदेशक नियुक्ति

Yogi Government

Yogi Government: योगी सरकार ने आपदा प्रबंधन को बनाया और मजबूत, वाराणसी जोन में संयुक्त निदेशक नियुक्ति

उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी वाराणसी में आपदा प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा के क्षेत्र में योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अग्निशमन विभाग को आधुनिक रूप देने और आपात स्थितियों से निपटने के लिए विशेष इकाइयों का गठन किया गया है। वाराणसी जोन में अब संयुक्त निदेशक अग्निशमन प्रक्षेत्र की नियुक्ति होगी, जो विशेष रूप से प्रशिक्षित रेस्क्यू ग्रुप के साथ-साथ प्रक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 10 जनपदों का पर्यवेक्षण करेंगे।

विशेष रेस्क्यू ग्रुप: फर्स्ट रिस्पांडर के तौर पर आपात सेवाओं में सक्षम

संयुक्त निर्देशक के नेतृत्व में तैयार किए गए इस स्पेशली ट्रेंड रेस्क्यू ग्रुप का मुख्य उद्देश्य किसी भी आकस्मिक या आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देना है। यह ग्रुप दैवीय आपदाओं, अग्निकांड, रासायनिक, जैविक और ऊंची इमारतों की आपात परिस्थितियों के दौरान तुरंत राहत और बचाव कार्य करेगा। वाराणसी जोन में यह समूह फर्स्ट रिस्पांडर की भूमिका निभाएगा और आधुनिक उपकरणों तथा नवीन तकनीकों से प्रशिक्षित किया जाएगा। मुख्य अग्निशमन अधिकारी आनंद सिंह राजपूत ने बताया कि यह कदम न केवल सुरक्षा को बढ़ावा देगा बल्कि पूरे पूर्वांचल क्षेत्र में आपदा प्रबंधन की प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाएगा।

संयुक्त निदेशक की जिम्मेदारी और प्रक्षेत्र का नियंत्रण

संयुक्त निदेशक अग्निशमन प्रक्षेत्र- वाराणसी, वाराणसी सहित जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, आजमगढ़, मऊ, बलिया, मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र के 10 जनपदों का प्रत्यक्ष पर्यवेक्षण करेंगे। संकट या आपात स्थिति में रेस्क्यू दल तुरंत घटनास्थल पर पहुँच कर राहत, बचाव और नागरिक सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। यह अधिकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के समकक्ष पद पर कार्य करेंगे और उनके अधीन यह विशेष रेस्क्यू ग्रुप काम करेगा। वर्तमान में वाराणसी जोन में कार्य प्रणाली मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) के नेतृत्व में चल रही थी, लेकिन अब यह व्यवस्था और सुदृढ़ हो जाएगी।

स्पेशली ट्रेंड रेस्क्यू ग्रुप की संरचना

  • अग्निशमन द्वितीय अधिकारी: 01
  • लीडिंग फायरमैन: 02
  • फायर सर्विस चालक: 02
  • फायरमैन: 16
  • कुक: 01

सरकार ने यूपी अग्निशमन तथा आपात सेवा नियमावली 2024 के तहत इस प्रस्ताव को सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है। योगी सरकार के इस निर्णय से वाराणसी जोन और उसके आसपास के 10 जनपदों की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन की क्षमता को नया आयाम मिलेगा।

इस पहल से यह स्पष्ट है कि प्रदेश में विकास केवल अवसंरचना तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में भी आधुनिक दृष्टिकोण अपनाया जा रहा है। काशी जैसे ऐतिहासिक शहर में, जहां धार्मिक आयोजन और पर्यटक गतिविधियाँ पूरे वर्ष चलती रहती हैं, यह रेस्क्यू ग्रुप सुरक्षा और त्वरित प्रतिक्रिया के लिहाज से महत्वपूर्ण साबित होगा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें