Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Greater Noida: जन्मदिन की पार्टी की रंजिश में हमले के मामले का चौथा आरोपी गिरफ्तार

Greater Noida: जन्मदिन की पार्टी की रंजिश में हमले के मामले का चौथा आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। ग्रेटर नोएडा की दनकौर कोतवाली पुलिस ने दो माह पहले हुए जानलेवा हमले के मामले में चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इससे पहले इस मामले में तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

पुलिस के अनुसार मामला रोशनपुर गांव का है, जहां वीर सिंह की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया कि उनके भतीजे के जन्मदिन समारोह में गांव के गौरव, चमन और नीरज भी पहुंचे थे। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो मारपीट में बदल गई। हालांकि ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद विवाद शांत हो गया था।

शिकायत के अनुसार 7 जून को वीर सिंह के बड़े भाई वीरेंद्र राशन लेने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए आरोपियों ने लोहे की रॉड, फरसे और लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

पुलिस ने नामजद आरोपियों और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर चौथे आरोपी सौरव को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

 


 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें