Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: नगरायुक्त ने बनाई कार्ययोजना, एंट्री से ही दिखेगा बदलाव

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: नगरायुक्त ने बनाई कार्ययोजना, एंट्री से ही दिखेगा बदलाव
नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने शहर को सुंदर बनाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। योजना के धरातल पर उतरने के बाद गाजियाबाद चमकने वाला है।

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने शहर को सुंदर बनाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। योजना के धरातल पर उतरने के बाद गाजियाबाद चमकने वाला है। शहर में प्रवेश करते ही बदलाव नजर आएगा। एंट्री गेट, सेंट्रल वर्ज और चौराहे न केवल हरे भरे दिखेंगे बल्कि स्वच्छता और सुंदरता भी आला दर्जे की होगी।
नगरायुक्त ने शनिवार को इस कार्ययोजना को धरातल पर उतारने के लिए नगर निगम के तमाम विभागों की बैठक ली और जरूरी दिशा- निर्देश भी दिए। इसके साथ सभी विभाग इस कार्ययोजना को अंतिम रूप दिए जाने से पहले अपना इनपुट भी देंगे। बैठक में अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, प्रभारी उद्यान डॉक्टर अनुज, मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी, जलकल विभाग से कामाख्या प्रसाद आनंद, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश, प्रभारी विज्ञापन पल्लवी सिंह उपस्थित रहीं।

शहर के इन चौराहों को संवारने की तैयारी
नगरायुक्त द्वारा तैयार की गई कार्ययोजना के मुताबिक भोपुरा, यूपी गेट, हापुड़ रोड और डायमंड फ्लाईओवर समेत शहर में प्रवेश करने वाली सभी सड़कों के सौंदर्यीकरण, ग्रीनरी बढ़ाने, सेंट्रल वर्ज और ग्रीन बेल्ट को सुसज्जित करने के लिए नगर आयुक्त द्वारा एक सप्ताह में विभागों से प्रपोजल मांगे हैं। सौंदर्यकरण के क्रम में हिंडन एयर फोर्स चौराहा, मोहन नगर चौराहा, घंटाघर चौराहा, हापुड़ चुंगी चौराहा और ठाकुरद्वारा चौराहे को भी प्रमुखता से संवारने के निर्देश दिए गए हैं।

डिवाइडरों को संवारेगा निर्माण विभाग
डिवाइडरों तथा मरम्मत कार्यों को भी रफ्तार देने के लिए नगर आयुक्त द्वारा निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया है, जिसमें डिवाइडरों पर पेंटिंग कार्य को भी पूरे शहर में करने के लिए कहा गया है। नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने स्वच्छता और विकास के साथ-साथ शहर को सुंदर बनाने के लिए कार्यवाही तेजी से शुरू करने के निर्देश दिए हैं। नगरायुक्त ने निर्माण विभाग को निर्देश दिए हैं कि शहर में कहीं भी कोई डिवाइडर टूटा हुआ नहीं दिखना चाहिए।

खाली जगह पर प्लांटेशन होगा
नगर आयुक्त ने ऐसे स्थान सभी जो कि निगम के अंतर्गत आते हैं और रिक्त हैं, उन पर प्लांटेशन करने के लिए भी प्रभारी उद्यान डॉ. अनुज को निर्देशित किया है। इसके साथ ही गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत आने वाले एंट्री पॉइंट व अन्य स्थानों को सूचित करने के लिए अधिक से अधिक प्लांटेशन के कार्य को बढ़ाने के लिए कार्य योजना बनाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। आगामी फरवरी माह में बसंत के साथ-साथ गाजियाबाद नगर निगम के कई स्थानों को सुंदर बनाने की प्लानिंग चल रही है।

Read More: Delhi Elections: शाहदरा से बीजेपी प्रत्याशी संजय गोयल ने किया नामांकन, भारी बहुमत का दावा

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें