Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

विवाहिता के साथ मारपीट पति, सास और ससुर पर मुकदमा

ग्रेनो वेस्ट के हबीबपुर गांव में रहने वाली विवाहिता के साथ मारपीट का मामला सामने आया
ग्रेनो वेस्ट के हबीबपुर गांव में रहने वाली विवाहिता के साथ मारपीट का मामला सामने आया

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के हबीबपुर गांव में रहने वाली विवाहिता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट में घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में मायके पक्ष के लोगों ने महिला के पति, सास और ससुर पर मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
इकोटेक तीन कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक संजय विहार कॉलोनी में रहने वाले वकील अहमद ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी रानी की शादी सात साल पहले हबीबपुर गांव के रहने वाले मोनू के साथ की थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग शादी के बाद से आए दिन विवाहिता के साथ मारपीट करते आ रहे हैं। आरोपी बिना वजह विवाहिता को भला बुरा कहकर गाली गलौज करते हैं। शुक्रवार को आरोपियों ने रानी के साथ बुरी तरह मारपीट की। बिसरख के सरकारी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में पिता ने बेटी रानी के पति मोनू, ससुर सफी मोहम्मद और सास नसीमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *