14वीं मंजिल से गिरकर बच्चे की मौत

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक हाईराइज सोसाइटी में बालकनी में खेलते समय 14 साल के एक बच्चे की नीचे गिरकर मौत हो गई है। बच्चा 14वें फ्लोर पर अपने फ्लैट की बालकनी में खेल रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस को शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे हादसे के बारे में सूचना मिली थी। बताया गया था कि पैरामाउंट इमोशंस हाउसिंग सोसाइटी में 14 साल का एक बच्चा अपने फ्लैट की बालकनी में खेल रहा था। खेलते वक्त वह बालकनी से नीचे गिर गया। इस घटना में बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बच्चे की उम्र करीब 14 वर्ष है और उसका नाम प्रांशु है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद बच्चे के परिवार में कोहराम मच गया है।

पहले भी हो चुके हादसे

गौरतलब है कि हाईराइज सोसाइटी से गिरकर मौत का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें बच्चों और बुजुर्गों की ऐसे ही हादसों में जान जा चुकी है। हर बार यह देखने को मिला है कि बालकनी में लगे लोहे के ग्रिल काफी की छोटी हाइट होने की वजह से हादसे हो रहे हैं।इसके लिए संबंधित अथॉरिटी से कई बिल्डरों को बताया गया है कि वह अपनी बिल्डिंग में मानकों के हिसाब से ही बालकनी में लोहे की रेलिंग लगवाएं, ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके। इसके साथ-साथ परिजनों को भी अपनी सोसाइटी में काफी ऊंचाई वाले फ्लैट में जाल लगवाने के लिए जागरूक किया जा चुका है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img