Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

प्रधान संपादक को फोन पर धमकाया

थाना सेक्टर 63 में एक खबरिया चैनल के प्रबंध संपादक ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है
टीम के लोगों ने जांच की तो पता चला कि उनके परिवार के किसी सदस्य के खिलाफ कोई मुकदमा थाना सदर बाजार में दर्ज नहीं है। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अमर सैनी

नोएडा। थाना सेक्टर 63 में एक खबरिया चैनल के प्रबंध संपादक ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि एक व्यक्ति दिल्ली के थाना सदर बाजार का एसएचओ बताकर उन्हें धमकी दे रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि भारत एक्सप्रेस समाचार नेटवर्क सेक्टर 63 के प्रबंध संपादक राधेश्याम राय ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 16 अप्रैल को वह अपने ऑफिस में बैठकर अपने मीडिया कर्मी साथियों के साथ मीटिंग कर रहे थे, तभी एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को थाना प्रभारी सदर बाजार होने का दावा किया। उसने उन्हें तथा उनके परिवार के लोगों को धमकी देने शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित के अनुसार कथित थाना प्रभारी ने उनके परिवार के सदस्यों में से एक के खिलाफ थाने मे मामला दर्ज होने का झूठा दावा किया। उन्होंने बताया कि कथित थाना प्रभारी ने पीड़ित के परिवार की सदस्यों गिरफ्तारी आदि की धमकी देने शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि जब उनकी टीम के लोगों ने जांच की तो पता चला कि उनके परिवार के किसी सदस्य के खिलाफ कोई मुकदमा थाना सदर बाजार में दर्ज नहीं है। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *