Noida Crime: 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, सेक्टर-10 से अवैध चाकू के साथ दबोचा गया आरोपी

Noida Crime: 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, सेक्टर-10 से अवैध चाकू के साथ दबोचा गया आरोपी
नोएडा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित और 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना फेस-1 पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे गैंगस्टर रतन चौधरी को सेक्टर-10 स्थित बिजलीघर के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध चाकू भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान रतन चौधरी पुत्र जवाहर चौधरी के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना फेस-1 में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था और वह काफी समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
पूछताछ के दौरान रतन चौधरी ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर वाहन चोरी और अन्य चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। इन आपराधिक गतिविधियों के जरिए वह अवैध रूप से धन अर्जित करता था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके आपराधिक नेटवर्क और साथियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। उसके खिलाफ दर्ज अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है, ताकि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सके।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।





