Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

Uttar Pradesh : हापुड़ में एंटी करप्शन टीम ने 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते जेई और लाइनमैन को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Hapur News : हापुड़ में हापुड़ डिवीजन के अतराड़ा बिजलीघर से जुड़े गांव अजराड़ा में एंटी करप्शन टीम ने अवर अभियंता सुधीर और संविदा लाइनमैन तारा को 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ देहात थाने में एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

गांव अजराड़ा निवासी युनूस ने बताया कि उन्होंने सरताज और समीर के नाम पर दो-दो किलोवाट के दो कॉमर्शियल बिजली कनेक्शनों के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि अवर अभियंता सुधीर ने आवेदन निरस्त कर दिया और लंबे समय तक उन्हें परेशान करता रहा। अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ। इसके बाद युनूस ने एंटी करप्शन विभाग में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के बाद एंटी करप्शन टीम ने योजना बनाई। टीम ने युनूस से अवर अभियंता को फोन कराया, जिसमें जेई ने 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। बाद में दोनों के बीच 12 हजार रुपये देने पर सहमति बनी। सोमवार को रिश्वत की रकम देने का समय तय किया गया।

टीम प्रभारी मयंक अरोड़ा के नेतृत्व में ट्रैप टीम प्रभारी राहुल देव तोमर, जसवीर सिंह, नरेंद्र सिंह, किशनपाल सिंह समेत 17 सदस्यीय टीम ने कार्रवाई की। अवर अभियंता ने युनूस को ट्याला स्टैंड पर बुलाया। आरोप है कि मौके पर पहुंचने के बाद जेई ने संविदा लाइनमैन तारा को रुपये लेने भेज दिया। शाम करीब सात बजे जैसे ही तारा ने 12 हजार रुपये लेकर जेई के पास पहुंचा, एंटी करप्शन टीम ने दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई के बाद एंटी करप्शन टीम दोनों आरोपियों को देहात थाने ले गई, जहां उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। मेडिकल परीक्षण के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई। थाना देहात प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें