Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

Greater Noida Flood: हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा, यूसुफपुर चक शाहबेरी की कॉलोनियों में घुसा पानी, 18 बाढ़ चौकियां सक्रिय

Greater Noida Flood: हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा, यूसुफपुर चक शाहबेरी की कॉलोनियों में घुसा पानी, 18 बाढ़ चौकियां सक्रिय

ग्रेटर नोएडा और गौतमबुद्ध नगर में हिंडन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ का खतरा गहरा गया है। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश तथा गाजियाबाद बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि कई निचले इलाकों और रिहायशी कॉलोनियों में पानी पहुंच चुका है, जिससे लोगों में चिंता का माहौल है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अजीत कुमार ने अधिकारियों की टीम के साथ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और राहत एवं बचाव कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए।

प्रशासन ने ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद सीमा से लगे डूब क्षेत्रों में 18 बाढ़ चौकियां सक्रिय कर दी हैं। स्वास्थ्य विभाग, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, विद्युत विभाग और पुलिस की संयुक्त टीमें चौबीसों घंटे प्रभावित क्षेत्रों में तैनात हैं और लगातार हालात पर नजर रख रही हैं।

बाढ़ का सबसे अधिक असर गाजियाबाद सीमा से सटे यूसुफपुर चक शाहबेरी गांव में देखा जा रहा है। यहां हिंडन नदी का पानी करीब 200 मीटर अंदर तक कॉलोनियों में पहुंच गया है, जिससे सैकड़ों घर प्रभावित हुए हैं। प्रशासन लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की लगातार अपील कर रहा है।

अपर जिलाधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि जलस्तर बढ़ने के कारण कुछ घरों में पानी भर गया है, जिन्हें तत्काल खाली कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, पुलिस और अन्य विभागों की टीमें पूरी तरह अलर्ट हैं तथा नदी के जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है।

प्रभावित लोगों के लिए राहत शिविरों और शेल्टर होम में रहने, भोजन तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर अब तक 20 से अधिक घरों को खाली कराकर लोगों को सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों में पहुंचाया है। वहीं बड़ी संख्या में लोग भी स्वयं अपना सामान लेकर सुरक्षित इलाकों की ओर जा रहे हैं।

मौसम विभाग और केंद्रीय जल आयोग के अनुसार हिंडन नदी का जलस्तर अभी और बढ़ सकता है। यदि स्थिति और गंभीर होती है तो हैबतपुर, चोटपुर, बहलोलपुर, छिजारसी और कुलेसरा जैसे डूब क्षेत्र भी बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं। प्रशासन ने इन संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है और लोगों से सतर्क रहने तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें