उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में कल से चलेगा ई रिक्शा ऑटो पर अभियान

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा की सड़कों पर अवैध रुप से चलने वाले ई रिक्शा और ऑटो के लिए विशेष अभियान कल से शुरू होने जा रहा है। अभियान सीएम के निर्देश के पर पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। इसके लिए परिवहन और ट्रैफिक पुलिस की ओर से संयुक्त टीम बनाई गई है। ये टीम अभियान चलाएगी। जिसमें प्राथमिकता ऐसे ऑटो और ई रिक्शा को पकड़ना है जिनका चालक नाबालिग है साथ ही इनका रजिस्ट्रेशन आउट डेटेड हो चुका है। ये ई रिक्शा और ऑटो सड़क दुर्घटना के कारक बने हुए है।

जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में 01 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 से विशेष अभियान चलाया जाएगा। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) डॉ उदित नारायण पांडे ने बताया कि इस अभियान की रोजाना मॉनिटरिंग मुख्यालय स्तर से की जायेगी। इसके लिए अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जनपदों के संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) को अभियान की सफलता को लेकर निर्देश दिये गये है।

शुक्रवार को सीएम कार्यालय देनी होगी रिपोर्ट
प्रत्येक शुक्रवार को सीएम कार्यालय शासन को इसकी रिपोर्ट दी जाएगी। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा बीते दिनों हुई बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गये थे कि सुरक्षा व कानून व्यवस्था सरकार की पहली प्राथमिकता है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही या खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगी। कई घटनाओं में अनधिकृत ई-रिक्शा व ऑटो की संलिप्तता पाई गई है। अभियान चलाकर इस पर हर हाल में अंकुश लगाया जाए।

नाबालिगों के हाथों में नहीं दिखेगी स्टेयरिंग
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शासन द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी गाड़ी की स्टेयरिंग नाबालिगों के हाथों में न हो। इस पर विशेष ध्यान दिया जाय एवं टेंपो, ई-रिक्शा चालकों का वेरिफिकेशन कराया जाए। जनपदों में गठित टास्क फोर्स में परिवहन विभाग के अधिकारियों को भी शामिल किया जाए।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img