राज्यबिहारराज्य

Bihar : इसी महीने बीपीएससी को भेजी जाएगी TRE 4 की वैकेंसी, शिक्षकों को जिला कैडर घोषित करेगी सरकार

Patna (मृत्युंजय) : बिहार सरकार ने राज्य के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी घोषणा की है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि बिहार लोक सेवा आयोग को इसी महीने TRE 4 के लिए वैकेंसी भेजी जा रही है। प्रक्रिया पूरी होते ही नियुक्ति के लिए आवेदन शुरू किए जाएंगे।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए लगातार कदम उठा रही है। TRE 4 के माध्यम से बड़ी संख्या में शिक्षकों की बहाली की जाएगी, जिससे स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर होगी और छात्रों को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी।

मंत्री ने यह भी घोषणा की कि राज्य में अब शिक्षकों को जिला कैडर घोषित किया जा रहा है। इससे शिक्षकों की तैनाती और स्थानांतरण की प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी होगी। सरकार का मानना है कि इस फैसले से शिक्षकों को अपने गृह जिले में सेवा का अवसर मिलेगा और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार होगा।

Related Articles

Back to top button