Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Terror Module Faridabad: फरीदाबाद में डॉक्टर के घर से 350 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद, बड़ी आतंकी साजिश नाकाम

Terror Module Faridabad: फरीदाबाद में डॉक्टर के घर से 350 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद, बड़ी आतंकी साजिश नाकाम

रिपोर्ट: संदीप चौहान

हरियाणा पुलिस ने फरीदाबाद से 350 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया है। इस पूरे मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस पूरे आतंकी नेटवर्क को नाकाम किया गया है। आतंकी डॉक्टर फरीदाबाद के हॉस्टल में रहता था। पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर यह डॉक्टर आतंकी कब से यहां रह रहा था।

सूत्रों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कुछ दिन पहले एक संदिग्ध डॉक्टर को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने फरीदाबाद में छिपाए गए विस्फोटक के ठिकाने की जानकारी दी। इसी सूचना के आधार पर रविवार देर रात फरीदाबाद के सेक्टर-58 स्थित एक गोदाम और किराए के मकान में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने 14 थैले और कंटेनर पाए, जिनमें RDX और जिलेटिन जैसी उच्च क्षमता वाले विस्फोटक मिले। दो एके-47 राइफलें, सैकड़ों कारतूस और डेटोनेटर भी बरामद किए गए।

गिरफ्तार किए गए दोनों डॉक्टरों की पहचान फिलहाल गुप्त रखी गई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, इनमें से एक डॉक्टर श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में कार्यरत रह चुका है, जबकि दूसरा दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में निजी प्रैक्टिस करता था। दोनों पर आरोप है कि वे आतंकी नेटवर्क के लिए धन और सामग्री की सप्लाई में सहयोग कर रहे थे। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि विस्फोटक यहां कैसे लाए गए और इन्हें किस उद्देश्य से संग्रहित किया गया। बरामदगी के बाद फरीदाबाद पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। बम निरोधक दस्ता (BDDS) ने मौके पर पहुंचकर विस्फोटक सामग्री को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय किया। फोरेंसिक टीम ने मौके से सैंपल लेकर RDX की शुद्धता और स्रोत की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बरामद सामग्री कई बड़े आतंकी हमलों के लिए पर्याप्त थी।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें