बुलंदशहर में ज्वेलरी शोरूम से गहने चोरी करने वाला गैंग दबोचा, लाखों रुपए की चुराई थी ज्वेलरी

बुलंदशहर में ज्वेलरी शोरूम से गहने चोरी करने वाला गैंग दबोचा, लाखों रुपए की चुराई थी ज्वेलरी

रिपोर्ट: अवनीश त्यागी

बुलंदशहर के नगर खुर्जा और सिकंदराबाद में ज्वेलरी शोरूम को निशाना बनाकर आभूषण चोरी करने वाला गैंग पुलिस के हत्थों चढ़ गया। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से शोरूमों से चुराए गए गहने बरामद हुए हैं। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि सिकन्द्राबाद नगर के मौहल्ला वैधवाड़ा में जयप्रकाश वर्मा की सर्राफ की दुकान पर बीते 4 फरवरी को 2 पुरुष और 1 महिला पुरानी ज्वैलरी लेकर दुकान पर पहुंचे और दुकानदार को बातों में लगाकर दुकान से गहने चोरी कर फरार हो गए।

इसके बाद थाना खुर्जा नगर के बजाजा बाजार स्थित विनायक ज्वैलर्स की दुकान से 2 पुरुष व 1 महिला ने ज्वैलरी देखने के बहाने ज्वैलरी चोरी कर फरार हो गये थे। मिली एक सूचना के आधार पर स्वाट टीम व थाना सिकन्द्राबाद पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल चार अभियुक्तो गिरफ्तार कर लिया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img