Delhi Water Crisis: पानी की मांग को लेकर गोपाल राय के कार्यालय के बाहर बाबरपुर विधानसभा के लोगों ने किया प्रदर्शन

पानी की मांग को लेकर गोपाल राय के कार्यालय के बाहर बाबरपुर विधानसभा के लोगों ने किया प्रदर्शन

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर पूर्वी दिल्ली के बाबरपुर विधानसभा इलाके में रहने वाले लोगों ने काली पट्टी बांधकर इलाके के विधायक व दिल्ली सरकार पर्यावरण मंत्री गोपाल राय के दफ्तर के बाहर किया प्रदर्शन। साथ ही केजरीवाल, गोपाल राय, का पुतला भी दहन किया। उत्तर पूर्व दिल्ली के बाबरपुर विधानसभा के क्षेत्र में कई इलाकों में साफ पानी ना आने से गंदा पानी आने से लोग कई महीनों से दिक्कत झेल रहे है। शिकायत करने के बाद भी इसका कोई हल नही हुआ तो आज लोगों ने आप मंत्री गोपाल राय के आफिस के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। आप देख सकते हैं यह बाबरपुर विधानसभा इलाके के लोग हैं जो पानी न मिलने से परेशान है उनके हाथों में गंदे पानी की बोतले आप देख सकते हैं। सुनवाई ना होने से भी इनकी परेशानी दिखाई दे रही हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img