Uttar Pradesh : बुलंदशहर में रोटरी क्लब ने ट्रैफिक पुलिस को बांटी छतरियां, धूप-बारिश में ड्यूटी कर रहे जवानों को मिलेगी राहत

Bulandshahar (अवनीश त्यागी) : भीषण गर्मी, लू और बारिश के बीच सड़कों पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की परेशानी को देखते हुए रोटरी क्लब बुलंदशहर फ्रेंड्स ने सराहनीय पहल की है। क्लब ने काला आम और भूड़ चौराहे पर तैनात जवानों को बड़ी व छोटी छतरियां वितरित कीं। छतरियां वितरण कार्यक्रम में सीओ सिटी प्रखर पांडेय, सीओ ट्रैफिक शशांक श्रीवास्तव और टीआई राजपाल सिंह तोमर मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्वयं जवानों को छतरियां देकर उनका हौसला बढ़ाया। पुलिसकर्मियों ने रोटरी क्लब का आभार जताते हुए कहा कि इससे ड्यूटी के दौरान धूप और बारिश से काफी राहत मिलेगी।
कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष राजेश गुप्ता के साथ अनिल कुमार, नरेश गोयल, आशुतोष त्यागी, मुकेश अग्रवाल, सूर्य भूषण मित्तल, सचिन गोयल, प्रदीप अग्रवाल, सुमित माहेश्वरी, कपिल गोयल, राजीव सिंहल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। क्लब ने भविष्य में भी पुलिस व जरूरतमंदों की सेवा जारी रखने का संकल्प लिया।





