भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से मना किया; BJP ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल से दिया था टिकट, आखिर क्या कारण?

Bhojpuri Star Pawan Singh: भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल से चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। हालांकि, पवन सिंह ने इसके पीछे के कारण को अभी राज रखा है। वह यहां से चुनाव क्यों नहीं लड़ेंगे. इसकी जानकारी नहीं दी गई है। वहीं यह भी माना जा रहा है कि, इस सीट को लेकर बीजेपी हाईकमान ने अपनी रणनीति अचानक बदली है। जिसके बाद पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से इंकार किया है।

मालूम रहे कि, बीजेपी ने बीते शनिवार को लोकसभा चुनाव-2024 के लिए अपने 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। जिसमें भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेश यादव निरहुआ के साथ पवन सिंह का नाम पहली बार शामिल था। बीजेपी ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल से बतौर उम्मीदवार पवन सिंह के नाम की घोषण की थी. फिलहाल यहां से टीएमसी नेता शत्रुघ्न सिन्हा सांसद हैं।

पवन सिंह का ट्वीट

आपको बता दें कि, पश्चिम बंगाल के आसनसोल से चुनाव न लड़ने की जानकारी पवन सिंह ने खुद ट्वीट करके दी है। पवन सिंह ने लिखा- भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करता हु।पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया लेकिन किसी कारण वश में आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा…

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img