उत्तर प्रदेश, नोएडा: फास्ट फूड दुकान आग लगने पर भागकर जान बचाई

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। सेक्टर अल्फा वन कमर्शियल बेल्ट में स्थित फास्ट फूड की एक दुकान में शनिवार को आग लग गई। अंदर काम कर रहे कर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई। दमकल कर्मियों की चार गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कमर्शियल बेल्ट में फास्ट फूड बनाने की एक दुकान है। दुकान के अंदर शनिवार की दोपहर अचानक आग लग गई। दुकान में आग लगने पर अंदर काम करने वाले कर्मचारियों में भगदड़ मच गई।

वह जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागे। आस पड़ोस की दुकानों में काम करने वाले लोग बाहर निकल आए। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। दुकान में धुआं भर गया था, इसकी वजह से दमकल कर्मियों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। एक दमकल कर्मी बीए सेट का प्रयोग कर दुकान में अंदर घुसा और आग को काबू किया। पुलिस का कहना है कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है। इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है। कोई फंसा नहीं था।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img